फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर का विरोध करने वाले खुद को श्रीराम भक्त बता रहे : सचदेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान सत्य, संकल्प, समर्पण, शक्ति एवं समृद्धि के प्रतीक : सचदेवा
विज्ञापन

-
9745 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हनुमान जयंती के आयोजन में भाजपा नेता भी पीछे नहीं रहे। शाम होते ही भाजपा नेता व कार्यकर्ता दिल्ली के 9,745 बूथों पर तैनात हो गए। स्थानीय लोगों व स्वयंसेवकों के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया और आरती में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर कार्यक्रम को लाइव किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हनुमान सत्य, संकल्प, समर्पण, शक्ति व समृद्धि के प्रतीक हैं। उनकी पूजा इंसान को सफलता प्रदान करती है। दिल्ली की जनता सरकारी भ्रष्टाचार से त्रस्त है। दिल्ली का विकास ठप है। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ दिल्ली के विकास एवं समृद्धि की कामना के लिए आयोजित किया गया है। देशवासियों ने वे चेहरे देखे हैं जो 2022 तक श्रीराम मंदिर का विरोध करते थे और आज खुद को राम भक्त बताते हैं। दिल्ली वाले आगामी समय में ऐसे सभी दोहरे चरित्र के लोगों का हिसाब करेंगे। प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि हनुमान भगवान श्रीराम के अटल भक्त थे। भगवान और भक्त के ऐसे भक्तिभाव व स्नेह का अतुलनीय उदाहरण कहीं नहीं मिलेगा। हनुमान का गुणगान भी प्रभुराम की तरह ही होता है। भाजपा कार्यकर्ताओं का देश के प्रति समर्पण भाव ऐसा ही है जैसा हनुमान का भक्तिभाव श्रीराम के प्रति हमने सुना और पढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें