फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महेंदली फल मंडी में इस साल सेब की 23.32 लाख पेटियों का हुआ कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंदली फल मंडी में इस साल सेब की 23.32 लाख पेटियों का हुआ कारोबार
विज्ञापन

खड़ापत्थर फल मंडी में पहुंचीं 1.3 लाख पेटियां
संवाद न्यूज एजेंसी


राेहड़ू। महेंदली फल मंडी में इस वर्ष सेब की 23.3 लाख पेटियों का कारोबार हुआ है। यह पिछले साल के मुकाबले में अधिक है। खड़ापत्थर फल मंडी में इस वर्ष सेब की 1.3 लाख पेटियां पहुंची हैं। सेब सीजन खत्म हो गया है। मंडी में सेब की आमद बंद हो चुकी है। वहीं, नाशपाती की 1.50 लाख पेटियों का कोराबार हुआ। पिछले साल महेंदली फल मंडी में सेब की 19 लाख और नाशापाती की 1.5 लाख पेटियों का कारोबार हुआ था। पिछले साल खड़ापत्थर फल मंडी में सेब की करीब 80 हजार पेटियां पहुंची थीं। महेंदली फल मंडी में एपीएमसी के अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सेब सीजन समाप्त हो चुका है। इस साल महेंदली और खडापत्थर फल मंडी में सेब का कारोबार बीते साल के मुकाबले अधिक हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें