फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नेरवा में अघोषित कटों से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी शुरू होते ही गहराने लगी समस्या, स्कूली बच्चे झेल रहे परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नेरवा (रोहड़ू)। सर्दियों के दस्तक देते ही नेरवा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमराने लगी है। शुक्रवार सुबह 7:30 बजे बिजली गुल हो गई, जो दोपहर 1:30 बजे आई। नेरवा को झिकनीपुल से विद्युत आपूर्ति करने वाली लाइन 1984 में बिछाई गई थी। तबसे अब तक उपभोक्ताओं की संख्या कई गुणा बढ़ गई है, जबकि बिजली आपूर्ति का जिम्मा पुराने ढर्रे पर ही चल रहा है। इस लाइन के तार अक्सर टूट जाते हैं या फिर तकनीकी खराबी आने से बिजली ठप हो जाती है। नेरवा तहसील को विद्युत आपूर्ति करने वाली कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। इसके चलते यदि यह लाइन टूट जाए, तो समूची नेरवा तहसील अंधकार में डूब जाती है। क्षेत्रवासी लंबे समय से नेरवा को विद्युत आपूर्ति करने के लिए वैकल्पिक लाइन बिछाने और नेरवा-झिकनीपुल के बीच बिजली की तारों को बदलने की मांग कर रहे हैं। अब विद्यार्थियों की परीक्षाएं नजदीक हैं और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दिन-प्रतिदिन लोगों की समस्याएं बढ़ा रही हैं। उपभोक्ताओं ने प्रदेश सरकार और विद्युत बोर्ड प्रबंधन से व्यवस्था में सुधार कर राहत देने की मांग की है। नेरवा विद्युत मंडल के कनिष्ठ अभियंता भारत भूषण कुमार ने बताया कि झिकनीपुल से नेरवा को विद्युत आपूर्ति करने वाली लाइन के तार टूट जाने के कारण बिजली की आपूर्ति बाधित हुई थी। इस लाइन को बदलने का एस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। बजट आवंटित होते ही इसको बदलने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें