फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मेले में इस बार सिर्फ ओडीओपी के स्टॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। प्रगति मैदान में 14 नवंबर से लगने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में प्रदेश के पवेलियन को इस बार सिर्फ एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) के लिए समर्पित किया गया है। मेले में उत्तर प्रदेश की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए बड़े बदलाव का फैसला लिया गया है। पवेलियन में करीब 200 स्टॉल लगेंगे, जिसमें 90 फीसदी स्टॉल प्रदेश के 75 जिलों की खासियत की झलक दिखाएंगे। गौतमबुद्ध नगर के परिधान उद्योग को भी इसमें जगह मिलेगी। यहां से 10 से ज्यादा उद्यमियों के स्टॉल मेले में नजर आएंगे। करीब दो साल बाद मेले का आयोजन होगा। हर साल लगभग 50 स्टॉल ओडीओपी के लगते थे, लेकिन इस बार लगभग सभी स्टॉल के जरिये इस योजना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग की जाएगी। उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र अनिल कुमार ने बताया कि ओडीओपी से हटकर केवल बड़े निर्यातकों को ही चुनिंदा स्टॉल आवंटित किए जाएंगे। ओडीओपी के स्टॉल लगाने वालों को किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें