फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यह नया भारत है, न झुकता है न डिगता हैः पंकज सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। यह नया भारत है। यह न तो किसी के सामने झुकता है और न ही डिगता है बल्कि आंखों में आंखें डालकर बातें करता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण ऑपरेशन सिंदूर है। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान को रात के अंधेरे में दिन का उजाला दिखाया गया था। पाकिस्तान की नींद अब स्वदेशी ब्रह्मोस मिसाइल को देखकर उड़ गई है। यह बातें दिल्ली रोड स्थित एक होटल में भाजयुमो की ओर से आयोजित आत्मनिर्भर भारत अभियान के युवा सम्मेलन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक सरकारी नारा नहीं बल्कि यह हर भारतीय का संकल्प है। युवा खुद आत्मनिर्भर बनकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। प्रधानमंत्री ने युवाओं पर भरोसा जताया है और आज देश की विकास यात्रा में युवा सबसे बड़ी ताकत हैं। प्रधानमंत्री का दिया गया वोकल फॉर लोकल मंत्र केवल खरीदारी तक सीमित नहीं है बल्कि यह सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय स्वाभिमान से जुड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि हर व्यापारी, दुकानदार और उपभोक्ता अगर स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दे तो भारत की अर्थव्यवस्था को अपार बल मिलेगा। जब हम अपने उत्पादों पर गर्व करेंगे तभी दुनिया भी भारतीय गुणवत्ता पर भरोसा करेगी। स्वदेशी को अपनाना सिर्फ एक विकल्प नहीं बल्कि यह देश की आत्मा से जुड़ा आंदोलन है। इसलिए जरूरी है कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को हर गली, हर मोहल्ले और हर संस्थान तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

कोरोना संकट का जिक्र करते हुए पंकज सिंह ने कहा कि एक समय पूरी दुनिया में त्राहि-त्राहि मची हुई थी। ऐसे नाजुक समय में भी भारत ने आत्मनिर्भर का उदाहरण देते हुए न सिर्फ वैक्सीन बनाई बल्कि 100 से अधिक देशों में उसे भेजा भी। ट्रंप के टैरिफ का जवाब भी भारत मजबूती के साथ दे रहा है और आत्मनिर्भर बनकर नजीर पेश कर रहा है।
00

- सपा नहीं कानून से चलेगा देश, बिहार में एनडीए सरकार
पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंकज ने सपा पर भी तीखा तंज कसा। कहा देश सपा के कहने पर नहीं बल्कि कानून से चलेगा। योगीराज में कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई हो रही है। प्रदेश या शहर का माहौल खराब करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जा रहा है। बिहार चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि लोग लालू का जंगलराज कभी नहीं भूल सकते हैं। बिहार में एनडीए स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।
000


- इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला और संचालन महामंत्री अभिषेक ठाकुर ने की। इस दौरान नगर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान, डॉ. केके मिश्रा, राजू कालरा, अंजली चौहान, प्रवीण भड़ाना, निमित जायसवाल, अभिनव शर्मा, अशोक ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें