नोएडा(संवाद)। सेक्टर-21ए स्थित क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे शहीद कैप्टन शशिकांत शर्मा स्मृति 25वें क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन का मुकाबला मौसम की वजह से नहीं हो सका। सुबह हल्की धूप निकलने के बावजूद मैदान की पिच और आउटफील्ड पूरी तरह से कवर होने के कारण मैच शुरू नहीं हो पाया।
पहला मुकाबला जेएनसीसी और नोएडा वॉरियर्स के बीच खेला जाना था, जबकि दोपहर का मैच एस्टर और नालंदा टीमों के बीच निर्धारित था। लेकिन पिच की खराब स्थिति और दोपहर की तेज बारिश के चलते अंपायरों ने सुरक्षा कारणों से दोनों मैच रद्द करने का निर्णय लिया।आयोजक यूके भारद्वाज ने बताया कि लगातार बारिश के बाद पिच नहीं सूख सकी। इस वजह से तीसरे दिन का पूरा कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।
-
रनभूमि संडे स्पेशल के मैच भी रद्द
सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले रनभूमि संडे स्पेशल सीजन-21 के लीग मैच भी बारिश के कारण नहीं हो सके। आयोजक कोच जतिन ने बताया कि मैदान गीला होने और लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश से खेल शुरू करना संभव नहीं रहा।