फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ड्यूटी के दौरान एसपीओ को टक्कर मारने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने ड्यूटी के दौरान एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) को जान से मारने की नीयत से गाड़ी से टक्कर मारने के मामले में तीसरे आरोपी सागर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी गांव मोर खेड़ी, जिला रोहतक का निवासी है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के अनुसार एक सितंबर की रात करीब दो बजे डायल 112 की गाड़ी नंबर 137 पर तैनात एसपीओ महिपाल को एक कॉल प्राप्त हुई थी। कॉल में बताया गया था कि एक पिकअप डाला में सवार कुछ व्यक्ति राजीव चौक भिवानी से भैंस चोरी कर गुजरानी की तरफ भाग रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गाड़ी का पीछा किया।
जब पुलिस ने पालुवास से नाथुवास हाईवे फ्लाईओवर के नीचे संदिग्ध पिकअप डाले को रोकने की कोशिश की तो चालक ने जान से मारने की नीयत से पुलिस के ईआरवी वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में एसपीओ महिपाल घायल हो गए थे और पुलिस वाहन को भी नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे थाना औद्योगिक क्षेत्र के जांच अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि तीसरा आरोपी सागर अब पुलिस गिरफ्त में है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से अन्य आरोपियों और वारदात में इस्तेमाल वाहन के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें