फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हालात होने लगे सामान्य, कामगार काम पर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रदर्शन के बाद उद्योगों में फिर शुरू हुई गतिविधियां, उत्पादन पटरी पर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक क्षेत्रों में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुए श्रमिकों के प्रदर्शन के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। इकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र में तीन दिन पहले तक कामकाज पूरी तरह प्रभावित था। अब अधिकांश कामगार लौट आए हैं। गारमेंट्स की एक्सपोर्ट कंपनी में काम करने वाले कामगार गिरीश ने बताया कि प्रदर्शन के बाद लिखित आश्वासन नहीं मिला है। कंपनी के गेट के बाहर बढ़े हुए वेतन का नोटिस चस्पा किया गया है। इस कारण काम पर लौटे हैं। वहीं कामगार मनोज सिंह राना ने बताया कि जो मांगे थी। वह पूरी हो गई हैं। इस कारण काम पर लौट आए हैं। वहीं प्रदर्शन में घायल हुए आकाश यादव ने वेतन में और बढ़ोतरी की बात कही जबकि कामगार राज ने बताया कि पिछले दिनों गैस की कालाबाजारी से एकदम से महंगाई बढ़ गई थी। इस कारण कामगार तबका परेशान था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें