फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: सिग्मा-3 में चोरों के हौसले बुलंद, स्कॉर्पियो-एन के चारों टायर चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Sun, 29 Nov 2026 11:42 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

घटना ग्रेटर नोएडा के सेक्टर सिग्मा-3 की है।  हैरानी की बात यह है कि जिस इलाके में वारदात हुई, वहां सीसीटीवी कैमरे लगे होने के साथ सुरक्षा गार्ड भी तैनात हैं। इसके बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
गाड़ी को चारों टायर चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर सिग्मा-3 में चोरों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार को अज्ञात चोरों ने रिहायशी इलाके में खड़ी एक स्कॉर्पियो-एन को निशाना बनाते हुए उसके चारों टायर चोरी कर लिए। वारदात के बाद चोर मौके से फरार हो गए। घटना से वाहन मालिक को आर्थिक नुकसान हुआ है, वहीं सेक्टर के निवासियों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। हैरानी की बात यह है कि जिस इलाके में वारदात हुई, वहां सीसीटीवी कैमरे लगे होने के साथ सुरक्षा गार्ड भी तैनात हैं। इसके बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर घटना को अंजाम दिया। इससे सेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन


स्थानीय निवासियों का कहना है कि रिहायशी इलाके में वाहन सुरक्षित नहीं हैं। लोगों ने पुलिस से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने और चोरी गए टायर बरामद करने की मांग की है। साथ ही रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और सेक्टर के प्रवेश व निकास मार्गों पर निगरानी मजबूत करने की मांग उठाई है। निवासियों का कहना है कि सुरक्षा गार्डों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। वहीं मीडिया सेल का कहना घटना के संबंध में पुलिस टीमों का गठन कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें