नूंह में चोरी की बाइक सहित युवक काबू
- फोटो : ????
चोरी की बाइक सहित युवक काबू
नूंह। वाहन चोर निरोधक दस्ते ने तावडू-नूंह मार्ग स्थित मलिक पेट्रोल पंप के पास से चोरी की बाइक सहित युवक को काबू किया है। आरोपी की पहचान नफीस पुत्र हमीद निवासी रेहना के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार को वाहन चोर निरोधक दस्ते के इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह को सूचना मिली कि नूंह-तावडू से चोरी की बाइक को लेकर एक चोर आ रहा है। सूचना मिलते ही टीम गठित कर बताए गए स्थान से आरोपी को काबू किया गया। पुलिस ने आरोपी नफीस से एक नई स्प्लेंडर बाइक बरामद किया जो उसने 1 जुलाई को शाहपुर नंगली गांव के सरपंच हाजी अब्दुल्ला के घर के पास से चोरी की है। जबकि इससे पहले आरोपी ने बीते वर्ष 18 मार्च को नूंह की नई अनाजमंडी में चंदीराम हलवाई की दुकान के पास से भी चोरी की थी। दोनों बाइक को तस्करों से बरामद कर लिया गया है।