फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिहार से अगवा कर लाई किशोरी से करवा रहे थे देहव्यापार

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर बाजार थाना पुलिस ने लड़की को मुक्त कराकर दंपती समेत तीन आरोपियों को दबोचा
विज्ञापन

-
06 माह पूर्व एक आरोपी लाया था दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बिहार से अगवा कर लाई गई 14 साल की किशोरी से सदर बाजार इलाके में देह व्यापार करवाया जा रहा था। पुलिस को खबर मिली तो तुरंत किशोरी को मुक्त करा लिया गया। पुलिस ने दंपती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश कही जा रही है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिहार निवासी इरशाद (30) और हसीबुल (45) व पत्नी संजरी (36) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना के अनुसार, सदर बाजार थाना पुलिस को खबर मिली कि कटरा, आत्माराम के एक मकान में किशोरी को बंधक बनाकर देहव्यापार करवाया जा रहा है। इसके बाद सदर बाजार थाना प्रभारी केएल यादव, पुलिस चौकी अहाता किदारा की महिला इंचार्ज एसआई नीलम व अन्यों की टीम का गठन किया गया। शनिवार रात को पुलिस ने छापा मारकर किशोरी को बरामद कर लिया। आरोपी उसे दूसरे मकान में शिफ्ट करने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को देखते ही किशोरी रोने लगी। उसने बताया कि आरोपी छह माह से उससे देहव्यापार करवा रहे थे। मौके से इरशाद, हसीबुल और संजरी को दबोच लिया गया। किशोरी अनाथ थी। यह बाद इरशाद को पता चली तो वह धोखे से किशोरी को अररिया, बिहार से अगवा कर दिल्ली ले आया। यहां पहले उसे किसी दूसरे मकान में रखा गया था। हसीबुल व संजरी ग्राहकों का इंतजाम करते थे। पुलिस के डर से यह लोग जल्दी-जल्दी मकान बदलते रहते थे। फिलहाल, आरोपी जरीब के मकान में देहव्यापार करवा रहे थे। पुलिस की भनक लगते ही जरीब साथियों संग फरार हो गया। अब उसकी तलाश की जा रही है। सदर बाजार थाना पुलिस ने रविवार को आरोपियों के खिलाफ किशोरी को अगवा करने, दुष्कर्म, पॉक्सो, देहव्यापार करवाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। किशोरी की काउंसलिंग कराने के बाद उसे शेल्टर होम में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें