नोएडा/ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में होली मिलन कार्यक्रम हुआ। चेयरमैन डॉ. विनोद सिंह ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सकारात्मकता का संदेश दिया। वहीं, ग्रेनो वेस्ट स्थित चेरी काउंटी सोसाइटी में आयोजित उत्तराखंड होली मेला महोत्सव में उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति की मनोहारी झलक देखने को मिली है।
नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में सोमवार को सीएमएस डॉ. अजय राणा, अस्पताल के सभी डॉक्टर व अन्य स्टाफ ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी जबकि जेपी पब्लिक स्कूल में रंगारंग आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ प्रधानाचार्या अंजली मलिक और सभी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ब्यूरो