फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेजस ट्रेन से भी तेज हैं लखनऊ की सड़कों पर दाैड़ रहीं ये लग्जरी कारें

विज्ञापन
राजधानी की सड़कों पर नजर आती हैं लग्जरी कारें।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी की सड़कें अब सिर्फ ट्रैफिक नहीं, रफ्तार और रौब का भी प्रतीक बन गई हैं। तेजस और गतिमान जैसी हाई-स्पीड ट्रेनें जहां 160 से 180 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ती हैं, वहीं लखनऊ की सड़कों पर 240 किमी प्रतिघंटा तक दौड़ने वाली लग्जरी कारें अब आम नजारा बन चुकी हैं। शहर के नेताओं, उद्योगपतियों और हाई-प्रोफाइल परिवारों के बीच मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, ऑडी, वोल्वो और जगुआर जैसी कारों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

फैजाबाद रोड के चिनहट क्षेत्र में लग्जरी कार शोरूमों पर इन दिनों रौनक देखते ही बनती है। ग्राहकों की पसंद और पॉकेट दोनों हाई क्लास हैं। शोरूम संचालकों के अनुसार, इस धनतेरस और दीपावली पर 400 से अधिक लग्जरी कारों की बुकिंग हो चुकी है। पिछले साल यह आंकड़ा करीब 300 था। यानी लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी।

बीएमडब्ल्यू सीरिज-5 बनी सबसे पसंदीदा

बीएमडब्ल्यू के सेल्स टीम लीडर असद आजाद बताते हैं कि इस सीजन में सीरिज-5 मॉडल की जबरदस्त मांग है। छह और सात सीट वाली कारों को भी ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं। हमारी सबसे महंगी कार बीएमडब्ल्यू आई-7, जिसकी कीमत 2.17 करोड़ रुपये है, की डिलीवरी इस साल दी गई है। हर महीने शोरूम से पांच से सात लग्जरी कारें बिक रही हैं।
विज्ञापन

राजधानी के उद्योगपति की 2.17 करोड़ की बीएमडब्ल्यू आई-7

लखनऊ के एक उद्योगपति ने हाल ही में पूरी तरह इलेक्ट्रिक बीएमडब्ल्यू आई-7 खरीदी है। यह लग्जरी कार बड़ी फ्रंट ग्रिल, स्प्लिट हेडलैंप्स और 240 किमी/घंटा की टॉप स्पीड के लिए जानी जाती है। वहीं ऑडी आरएस 7 स्पोर्टबैक और आरएस क्यू8 की कीमतें भी 2.2 करोड़ रुपये से अधिक हैं। जगुआर एफ-पेस मॉडल की कीमत 72.90 लाख रुपये तक है। त्योहारों के मौसम में चमचमाती ये कारें राजधानी की शामों को और भी रॉयल बना रही हैं।

कंपनी 2023-24 में बिकीं 2024-25 में बिकीं औसत कारोबार

बीएमडब्ल्यू 85 105 95 करोड़
ऑडी- 65 85 75 करोड़
वॉल्वो 60 80 60 करोड़
मर्सिडीज 75 100 95 करोड़

राजधानी की सड़कों पर नजर आती हैं लग्जरी कारें। - फोटो : संवाद

राजधानी की सड़कों पर नजर आती हैं लग्जरी कारें। - फोटो : संवाद

राजधानी की सड़कों पर नजर आती हैं लग्जरी कारें। - फोटो : संवाद

राजधानी की सड़कों पर नजर आती हैं लग्जरी कारें। - फोटो : संवाद

राजधानी की सड़कों पर नजर आती हैं लग्जरी कारें। - फोटो : संवाद

राजधानी की सड़कों पर नजर आती हैं लग्जरी कारें। - फोटो : संवाद

राजधानी की सड़कों पर नजर आती हैं लग्जरी कारें। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें