26 जून को प्रदेश के अधिसूचना मुख्यालय ने अलर्ट जारी कर पुलिस व संबंधित एजेंसियों को अवगत कराया था। आईबी की रिपोर्ट में कहा गया था कि आईएसआई की नई विंग से जुड़ी 14 महिलाएं सोशल मीडिया (फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और लिंक्डइन) के माध्यम से भारतीय अधिकारियों को अपने जाल में फंसा सकती हैं।
आईबी ने उस दौरान कुछ सोशल मीडिया के यूआरएल, नाम आदि भी रिपोर्ट के साथ पुलिस मुख्यालयों को उपलब्ध कराये थे। इनकी फ्रेंड लिस्ट में कई सेना और अर्धसैनिक बल से जुड़े जवान या अधिकारी थे। इनके अलावा वैज्ञानिक आदि से भी ये जुड़ने का प्रयास कर रहीं थीं।
आईबी ने आशंका जताई थी कि ये महिलाएं छदम वेश में भारत में आ सकती हैं। हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेलिंग के जरिये सेना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर सकती हैं। हालांकि सीमा हैदर ने सचिन से जुड़ने के बाद दोस्ती, प्यार व शादी की है। सचिन किसी विभाग आदि से जुड़ा न होकर एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखता है। लेकिन सीमा ने सचिन से जुड़ने के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट को प्राइवेट कर दिया। वहीं, कुछ फेसबुक अकाउंट से लाखों लोग जुड़ चुके हैं। इनमें भी दिल्ली-एनसीआर से जुड़े युवाओं के अलावा सेना से जुड़े लोग भी शामिल हैं। हालांकि सीमा इन फेसबुक अकाउंट को फेक बता चुकी है।