छठ पर्व को लेकर वाहनों का दवाब पड़ने पर ट्रैफिक पुलिस जरूरत पड़ने पर कालिंदी कुंज, नोएडा स्टेडियम, बेहलोलपुर आदि जगह मालवाहक और हल्के सामान्य वाहनों के रास्तों में बदलाव करेगी। बदलाव की यह तैयारी 6 से 8 नंवबर तक के लिए है।
डीसीपी ट्रैफ़िक यमुना प्रसाद ने बताया कि नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर ग्रेनो और सेक्टर 37 की तरफ से आकर कालिंदी कुंज की तरफ जाने वाले वाहनों को सीधे डीएनडी और चिल्ला बॉर्डर की तरफ भेजा जाएगा। हिंडन पर सूरजपुर की तरफ से फेस टू की तरफ आने वाले वाहनों को कच्ची सड़क से किसान चौक होकर भेजा जाएगा। इसी तरह अन्य जगहों पर भी डायवर्जन लागू किया जाएगा।
डीसीपी ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण की तरफ़ से उपलब्ध करवायी गई जानकारी के मुताबिक़ शहर में 16 जगहों पर छठ पर्व पर व्रती जुटेंगे। इसको देखते हुए इन सभी जगहों पर ड्यूटी लगायी गयी हैं। इसके साथ ही कालिंदीकुंज पर भारी वाहनों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। छठ पर कहीं व्यस्त समय में जाम लगने की समस्या नहीं होती है।