फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में किल्लत होगी दूर, 226 बेड कराए खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। बढ़ते संक्रमण के बीच लोग कोरोना फोबिया के भी शिकार हो रहे हैं। इस कारण मामूली रुप से संक्रमित मरीज भी आसपास के निजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती हो गए हैं। इससे गंभीर व अतिगंभीर मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहे हैं। जिला प्रशासन ऐसे मरीजों व अस्पतालों के खिलाफ जांच अभियान चलाकर मरीजों को डिस्चार्ज करा रहा है। शनिवार को भी जिले में अभियान चलाया 226 बेड खाली कराए गए।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मुहैया कराने के लिए स्थापित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच अभियान शुरू किया गया है। सीएमओ की निगरानी में टीम ने शनिवार को भी विभिन्न अस्पतालों में जांच कर मरीजों को डिस्चार्ज कराया। इससे अधिकांश अस्पतालों में बेड की उपलब्धता हो गई। कंट्रोल रूम व निजी स्तर पर गंभीर और अतिगंभीर रूप से संक्रमित मरीजों के लिए अब बेड उपलब्ध होंगे। अस्पतालों को सख्त निर्देश दिए गए हैं मामूली रूप से संक्रमितों का उपचार करें, लेकिन उन्हें भर्ती न करें। गंभीर व अति गंभीर मरीजों को उनकी स्थिति देखकर भर्ती करें। इससे बेड की मारामारी काफी हद तक कम होगी।
किस अस्पताल में कितने बेड कराए खाली
जिम्स 20, यथार्थ 62, कैलाश 33, शारदा 15, जेपी 23, फोर्टिस 4, प्रकाश 30, नोएडा सेक्टर-39 में 19, इंडोगल्फ 2, जेआर अस्पताल 7, एसआरएस 2, सूर्या 5, मेट्रो में 4 बेड खाली कराए गए हैं।
विज्ञापन

बेड के लिए इस नंबर पर करें कॉल
जिन अस्पतालों में बेड खाली हुए हैं, वहां पर कोरोना संक्रमित मरीज 1800 4192211 पर कॉल करके भर्ती हो सकते हैं।
226 बेड विभिन्न अस्पतालों में खाली कराए गए हैं। इसकी रिपोर्ट सीएमओ के माध्यम से जिलाधिकारी को सौंप दी गई है। शनिवार को भी अभियान चलाया गया है। जिलाधिकारी द्वारा अस्पतालों पर कार्रवाई संभव है। - डॉ जसलाल, कंट्रोल रुम में तैनात मरीज डिस्चार्ज सेल के नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें