लखनऊ। शहर के कई इलाकों में शनिवार को सुधार कार्य के कारण बिजली बंद रहेगी। इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र के भारत पेट्रोलियम, रुक्मिणी कोल्ड स्टोर, स्पोर्ट्स कॉलेज, ज्ञान दूध डेयरी, हरिओम फैक्टरी, एलआईजी-ईडब्ल्यूएस सेक्टर-जी, सिकंदरपुर गांव की बिजली सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। राजाजीपुरम न्यू उपकेंद्र के अमन विहार, बंगाली पीसीओ, असियामऊ, किशोर विहार गली नंबर एक-दो, चोरघाटी पेट्रोल पंप, गुलिस्ता कॉलोनी की सुबह 10:30 से अपराह्न 3 बजे तक कटेगी।