उझानी। नशे में धुत कार चालक ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। इसमें छात्रों समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसा दो दिन पहले रात में करीब 10 बजे हुआ। कार सवार घायलों में बरेली के भमोरा के गांव नवदिया चांदपुर निवासी धर्मेंद्र वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के छात्रों को परीक्षा दिलाने के लिए झांसी जा रहे थे। उसी दौरान सामने से कार ने टक्कर मार दी। उनके परिवार के दो छात्रों के भी चोट आई। आरोपी कार चालक नशे में था। धर्मेंद्र ने बताया कि चालक ने दो और कारों को टक्कर मारी। तीनों कार क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने धर्मेंद्र की ओर से अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद