कानपुर। आई लव मोहम्मद मामले में चल रहे विवाद के बीच अब चार अक्तूबर को निकलने वाले जुलूसे गौसिया को नहीं निकालने का फैसला लिया गया है। चमनगंज के फहीमाबाद स्थित मस्जिद में उलेमाओं ने बैठक कर इस बारे में जानकारी दी।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुफ्ती मो. इलियास खां नूरी ने कहा कि मौजूदा हालातों को देखते हुए इस बार जुलूसे गौसिया नहीं निकाला जाएगा। इस पर सभी ने सहमति दी है। शहरकाजी मुफ्ती मो. यूनुस व शहरकाजी मौलाना मुश्ताक मुशाहिदी ने बताया कि जुलूस निकलने की परंपरा वर्षों पुरानी है लेकिन हालातों को देखते हुए इस समय यह फैसला बिल्कुल सही है। आयोजक नफीस नूरी ने बताया कि कर्नलगंज से निकलने वाला जुलूस 65 वर्ष पुराना है। यह सिर्फ कोरोना काल में नहीं निकला था। बाबूपुरवा, रावतपुर, मीरपूर, सुजातगंज, जूही कॉलोनी आदि जगहों से जुलूसे गौसिया निकाला जाता है पर इस बार कहीं से जुलूस नहीं निकाला जाएगा। बैठक में मौलाना अकमल, मौलाना मो. उमर, हाजी मो. सलीस, मो. शाहिद आदि मौजूद रहे।