फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साइनेज से एयरपोर्ट जाने में नहीं होगी असुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचने में लोगों को असुविधा नहीं हो। इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर यीडा जगह-जगह साइनेज लगाएगा। इसके लिए करीब 1.22 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। सीईओ राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर यमुना प्राधिकरण ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। 30 अक्तूबर को नोएडा एयरपोर्ट का शुभारंभ होना है। इसके बाद यहां उड़ानें शुरू होनी है। ऐसे में एयरपोर्ट के लिए आवाजाही भी बढ़ जाएगी। यमुना एक्सप्रेसवे से सबसे अधिक लोग एयरपोर्ट पहुंचेंगे। ऐसे में यह तय किया गया है कि जहां से भी एयरपोर्ट तक पहुंचा जा सकेगा। वहां साइनेज लगाकर लोगों को रास्ते के बारे में जानकारी दी जाए। उद्घाटन से पहले ही साइनेज लगाने का काम भी पूरा हो जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें