नोएडा(संवाद)। जयपुरिया इंस्टीट्यूट, नोएडा सेक्टर 62 कैंपस में 22 से 29 सितंबर तक प्लेसमेंट वीक का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान देश-विदेश की लगभग 15 प्रतिष्ठित कंपनियां कैंपस में आकर छात्रों को 10 लाख से लेकर 18 लाख रुपये तक के वार्षिक पैकेज पर नियुक्ति कर रही हैं। संस्थान के निदेशक डॉ नारायण ने बताया कि इस प्लेसमेंट वीक का उद्देश्य छात्रों को देश की शीर्ष कंपनियों के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करना है। जयपुरिया इंस्टीट्यूट ने हमेशा अपने छात्रों को उद्योग की बदलती जरूरतों के अनुरूप तैयार किया है। हमारा प्रयास है कि हमारे विद्यार्थी न केवल कॉरपोरेट जगत में सफल हों, बल्कि वहां जाकर बदलाव के वाहक बनें। यह प्लेसमेंट वीक उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।