फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की डिजाइन में होगा बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की डिजाइन में होगा बदलाव
विज्ञापन

-सीईओ ने दिए निर्देश, एक ही छत के नीचे खेलों के अलावा मिलेंगी वाणिज्यिक सुविधाएं
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-123 में प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की डिजाइन में बदलाव होगा। इस बाबत सीईओ लोकेश एम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। यहां एक ही छत के नीचे खेलों के अलावा वाणिज्यिक सुविधाएं भी मिलेंगी। 70 करोड़ की अनुमानित लागत से 26 एकड़ में खेल परियोजना विकसित की जाएगी।
दरअसल, कानपुर के आर्य नगर में पालिक स्टेडियम में बने द स्पोर्ट्स हब की तर्ज इसके निर्माण की योजना है। लेकिन जो डिजाइन बनाया गया है उसमें किसी तरह की खूबी नहीं दिखी। यही वजह है कि सीईओ ने इसमें बदलाव के लिए कहा है। सीईओ की ओर से कहा गया है कि इसे ऐसे बनाना चाहिए कि इसमें खेल सुविधाओं के अलावा कैंटीन समेत हॉल आदि हो।
विज्ञापन

इस बाबत प्राधिकरण ने टीम कानपुर भेजी थी। टीम ने वहां अध्ययन किया और वापस आ गई। अब योजना में इसे शामिल करना है। प्रोजेक्ट की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके बाद टेंडर और फिर निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सिंथेटिक ट्रैक, जेवलिन थ्रो का ग्राउंड, स्विमिंग पूल, फुटबाल ग्राउंड और दर्शकों को बैठने की जगह भी बनाई जाएगी। प्राधिकरण के कंसल्टेंट ओरायन आर्किटेक्ट्स ने प्रॉजेक्ट का लेआउट डिजाइन तैयार किया है। निर्माण दो फेज में किया जाना है। शुरुआत फुटबाल ग्राउंड और पार्किंग से होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें