फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ होगा एक पैरा मेडिकल स्टाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ होगा पैरा मेडिकल स्टाफ
विज्ञापन

- आयोग के आदेश पर प्रशासन ने गर्मी से बचाव को भी शुरू की तैयारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं से लेकर मतदानकर्मियों को गर्मी से बचाने की चुनौती भी होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। ताकि गर्मी और हीट वेव से कोई बीमार नहीं हो सके। मतदान के दिन सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एक-एक पैरा मेडिकल स्टाफ होगा। साथ ही मतदान कर्मियों को सूती कपड़े, टोपी, पानी साथ रखना होगा। सभी बूथों पर छाया की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने इस साल अप्रैल और मई माह में ही हीट वेव की चेतावनी दी है। ऐसे में गर्मी लोकसभा चुनाव को प्रभावित कर सकती है। जिस पर भारत निर्वाचन आयोग भी अलर्ट हो गया और मतदान के दिन गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एक-एक पैरा मेडिकल स्टाफ होगा। लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में 120 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। वहीं मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को पानी पिलाया जाएगा। अफसरों ने बताया कि हर मतदान केंद्र पर पानी की व्यवस्था होगी। स्वयंसेवियों की मदद से लाइन में लगे मतदाताओं को पानी पिलाया जाएगा। उन स्वयंसेवियों को पानी पिलाने की जिम्मेदारी से दूर रखा जाएगा, जो किसी पार्टी से जुड़ा होगा। मतदाताओं से सुबह-सुबह अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मतदान करने की अपील की है। ओआरएस घोल साथ रखने होगा। जिन बुजुर्ग और महिलाओं के साथ बच्चे होंगे। उनको प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही कतार के बराबर में कुर्सियों की व्यवस्था भी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें