फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हिरासत में पेंटर की मौत की होगी मजिस्ट्रेटी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
हिरासत में पेंटर की मौत की होगी मजिस्ट्रेटी जांच
विज्ञापन


- कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की हिरासत में हुई थी मौत

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की हिरासत में बंद पेंटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच होगी। हालांकि अभी तक इसका आधिकारिक आदेश नहीं आया है न ही पुष्टि हुई है। इस मामले में अब तक जिम्मेदार किसी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन


मूल रूप से बिहार के अररिया निवासी तनवीर (35) परिवार के साथ छलेरा गांव में किराये पर रहता था। मंगलवार रात को कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस तनवीर को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर थाने के हवालात में डाल दिया था। बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि पुलिस अधिकारियों का दावा है कि बुधवार तड़के 4:17 बजे पर तनवीर को हार्ट अटैक आया। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं इस मामले में अभी तक किसी पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में दो तीन दिनों में मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें