फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली की समस्याओं को लेकर तीन घंटे तक हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रबूपुरा। बिजली उपकेंद्र पर शुक्रवार को भाकियू महासभा के नेतृत्व बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हंगामा किया। आरोप है कि शिकायत के बाद भी बिजली से संबंधित समस्याओं का विभाग के अधिकारी समाधान नहीं करते हैं। बिजली की समस्याओं को लेकर भाकियू महासभा ने शुक्रवार को कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने अवर अभियंता को भी अपने बीच बिठा लिया और उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन

घंटों की जद्दोजहद व अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन को दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने बताया कि मिर्जापुर रोड स्थित नई आबादी के लिए करीब एक वर्ष पूर्व विद्युत लाइन बनाई गई थी। ट्रांसफार्मर भी लगा दिया गया लेकिन आज तक आपूर्ति सुचारू नहीं की गई है। विभिन्न गांवों में आबादी के ऊपर से हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। बार-बार अवगत कराने के बाद भी उन्हें नहीं हटाया जा रहा है। बिजली बिलों में संशोधन, खराब मीटर, जर्जर लाइन आदि समस्याओं के लिए आमजन बिजलीघर के व संबंधित अधिकारियों के यहां चक्कर काटते रहते हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सीमा भाटी, मिथलेश सिंह, रानी देवी, बिजेंदर कसाना, अशोक , दीपक ठाकुर, सुरेश सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें