ग्रेटर नोएडा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डायट) में शुक्रवार को शिक्षा गुणवत्ता को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। डायट प्राचार्य राज सिंह यादव ने कहा कि एक जुलाई से सभी विद्यालय दोबारा से छात्रों के लिए खुलेंगे। छुट्टियों के दौरान छात्र पढ़ाई पर अधिक ध्यान नहीं देते हैं, जिसके कारण उन्हें वापस से विद्यालय में आकर पढ़ाई के माहौल में ढालना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर शिक्षक को मोटिवेट करना होगा। निपुण भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए टीम वर्क के साथ काम करना होगा। तय समय से पहले लक्ष्य हासिल करने के लिए छात्रों पर विशेष योगदान देना होगा। साथ ही, उन्होंने कहा कि विद्यालयों में जाकर छात्रों की समय-समय पर रिपोर्ट लेने और उसकी सूचना विभाग को देने के निर्देश भी दिए गए। ब्यूरो