नोएडा। विद्युत निगम की टीम ने बुधवार को 10 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने 23.17 किलोवॉट अवैध भार पकड़ा। टीम ने दनकौर और दादरी में पांच-पांच स्थानों पर कार्रवाई की। अधिशासी अभियंता ने बताया सभी के विरुद्ध सेक्टर 63 स्थित एंटी पावर थेफ्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जुर्माना भी लगाया जा रहा है। ब्यूरो