फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंफ्लुएंजा की जांच के लिए नहीं है अस्पतालों में किट

विज्ञापन
विज्ञापन
इंफ्लुएंजा की जांच के लिए नहीं है अस्पतालों में किट
विज्ञापन

- जिम्स में निमोनिया के 100 मरीज भर्ती, ओपीडी में 175 प्रतिशत संदिग्ध मरीज
- खांसी, बुखार, दर्द, दस्त के लक्षण वाले मरीज, पर कोविड जांच आई नेगेटिव


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में इंफ्लुएंजा (एच3एन2) वायरस के संदिग्ध एक तिहाई मरीज भर्ती हैं। हालांकि, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) से इजाजत न मिलने के चलते अभी तक जिम्स सहित ग्रेटर नोएडा के अस्पतालों में टेस्ट किट उपलब्ध नहीं है। इसके चलते मरीजों की जांच भी नहीं हो पा रही है। जिम्स अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में करीब 50 फीसदी मरीज इसी तरह के सर्दी, खांसी-जुकाम, शरीर में दर्द और दस्त जैसे लक्षणाें के आ रहे हैं।

कोविड-19 के बाद अब इंफ्लुएंजा वायरस से मिलते-जुलते लक्षण वाले मरीज अस्पतालों में तेजी से बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों की माने तो सर्दी, खांसी-जुकाम के साथ बुखार, शरीर में दर्द, दस्त, उल्टी जैसे लक्षण वाले मरीज पिछले एक सप्ताह में तेजी से बढ़े हैं। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सीएमएस और मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि मेडिसिन ओपीडी में फ्लू जैसे लक्षणों के मरीज आ रहे हैं। इनमें कुछ को हल्का बुखार है तो कुछ को तेज बुखार हो रहा है। अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में करीब 350 मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। इनमें इन लक्षणों के करीब 50 फीसदी मरीज हैं। मरीजों को लक्षण के आधार पर ही दवाएं दी जा रही हैं। अस्पताल में करीब 100 मरीज भी इन्हीं लक्षणों के आधार पर भर्ती हैं। इनमें निमोनिया, फेफड़ों में संक्रमण, बुखार से पीड़ित हैं। हालांकि, इनमें इक्का-दुक्का मरीजों को छोड़कर अधिकतर मरीज गंभीर हालत से बाहर हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ, कोविड महामारी के दौरान लेवल-3 स्तर के एक और निजी मेडिकल कॉलेज शारदा अस्पताल में भी बड़ी संख्या में इंफ्लुएंजा एच3एन2 के लक्षणों वाले मरीज मेडिसिन ओपीडी में आ रहे हैं। मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. श्रेय श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल में 250 मरीजों की ओपीडी में प्रतिदिन 85 से 90 मरीज फ्लू जैसे लक्षणों के मरीज आ रहे हैं। इसके अलावा अस्पताल के मेडिसिन विभाग में निमोनिया, फेफड़ों में संक्रमण के भी करीब 35 प्रतिशत मरीज भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में इंफ्लुएंजा टेस्ट की इजाजत नहीं मिली है।
विज्ञापन





वर्जन.........
अस्पताल में इंफ्लुएंजा एच3एन2 की टेस्ट किट अभी उपलब्ध नहीं कराई गई है। आईसीएमआर से जांच के लिए इजाजत मिलने वाले केंद्रों पर ही टेस्ट किट उपलब्ध है। 300 बेड के अस्पताल में करीब 100 मरीज निमोनिया, फेफड़ों में संक्रमण जैसे फ्लू के लक्षणों वाले मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा ओपीडी में भी करीब 50 प्रतिशत मरीज इन्हीं लक्षणों के प्रतिदिन आ रहे हैं। हम लक्षण के आधार पर मरीजों का उपचार कर रहे हैं।





डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता, निदेशक जिम्स





संदीप वर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें