फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 10 दिनों से बिजली नहीं, परेशान ग्रामीणों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
-ननुआका राजपुर गांव में समस्या, एनपीसीएल ने ट्रांसफार्मर रखने का आश्वासन दे खत्म कराया धरना
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ननुआ का राजपुर गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को सेक्टर सिग्मा-4 स्थित एनपीसीएल के कार्यालय पर हंगामा कर धरना दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि 10 दिन से गांव के दोनों ट्रांसफार्मर खराब है। बार-बार शिकायत के बाद भी कंपनी नए ट्रांसफार्मर नहीं लगा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस और एनपीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। चार घंटे में नया ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण एनपीसीएल के कार्यालय पर पहुंचे। उनके साथ किसान एकता संघ के कार्यकर्ता भी थे। कंपनी के कार्यालय पर जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया और फिर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दो ट्रांसफार्मर है। जो 10 दिन पहले खराब हो गए। तभी से गांव में बिजली आपूर्ति नहीं है। ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर बार-बार एनपीसीएल कार्यालय के चक्कर लगा रहे है, लेकिन गांव के ट्रांसफार्मर को बदला नहीं जा रहा हैं। अधिकारी बकाया बिल होने का हवाला दे रहे हैं। ग्रामीण आपूर्ति शुरू करने के बाद शिविर लगाकर बिल जमा करने को भी तैयार है। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज कुमार झा का कहना है कि गांव के लोगों पर 44 लाख रुपये बिल बकाया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें