-एडीएम प्रशासन ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए कड़े निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। बैठक में एडीएम ने अवैध स्टैंड और पार्किंग स्थल को बंद कराने के निर्देश दिए है। साथ ही सड़कों के ब्लैक स्टॉप को कम करने की कार्रवाई करने को कहा है। ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके। नो हेलमेट नो फ्यूल के नियम का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए है।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की हर माह बैठक हो रही है। बैठक में अवैध ऑटो व बस स्टैंड, पार्किंग स्थल आदि समस्याओं का समाधान निकालने के निर्देश दिए जाते है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बुधवार को समिति की बैठक में फिर इन्हीं बिंदुओं पर चर्चा की गई। एडीएम प्रशासन मंगलेश दुबे ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कराना होगा। ताकि सड़क हादसों को रोका जा सकेभ्सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्रवाई करनी होगी। तीनों प्राधिकरण, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग को अवैध स्टैंड व पार्किंग को हटाने, ओवरस्पीड, ओवरलोड वाहन और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करनी होगी। सड़क हादसे वाले ब्लैक स्पॉट पर काम करना होगा। ताकि वहां हादसों को रोका जा सके। एआरटीओ से हिट एंड रन केस के मामलों में रिपोर्ट मांगी है।