फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डेढ़ महीने से प्राधिकरण में चेयरमैन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण में 31 जुलाई के बाद से कोई चेयरमैन नियुक्त नहीं हुआ है। बृहस्पतिवार को शासन स्तर पर औद्योगिक विकास आयुक्त का नाम तो तय हो गया लेकिन चेयरमैन का नाम अभी तय नहीं हुआ है। प्राधिकरण की बोर्ड बैठक की तैयारी तीन महीना गुजर जाने के बाद नहीं शुरू हुई हैं। पिछली बोर्ड बैठक 12 जून को हुई थी। इस वजह से प्राधिकरण नया कोई प्रस्ताव नहीं तैयार कर पाया है न ही नीतिगत निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

इसी तरह प्राधिकरण में एक महीने से कोई तहसीलदार नहीं है। पहले दो तहसीलदार थे। जुलाई में दोनों का प्रमोशन के बाद तबादला हो गया था। इसके बाद से किसी तहसीलदार की तैनाती भी नहीं हुई है। ऐसे में भू-लेख से जुड़े भू-अर्जन, किसानों की पैमाइश पर फैसले समेत अन्य काम प्रभावित हो रहे हैं। आबादी निस्तारण व नियमितिकरण के प्रार्थनापत्र भी निस्तारित नहीं हो पा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें