फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एटीएस खुलने में हो रही देरी, वर्ष के अंत तक हो सकता है फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसओपी बनेगी, निजी हाथों में जाएगी फिटनेस व्यवस्था, जल्द होगा बदलाव
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। एटीएस (ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन) संचालन के लिए एसओपी (स्टेंडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम) बनने में देरी होने के चलते एटीएस सेंटर खुलने में देरी हो रही है। अनुमान है कि इसमें इस वर्ष के अंत तक का समय लग सकता है। एटीएस खुलने के बाद यह व्यवस्था निजी हाथों में चली जाएगी। बताया जा रहा है कि इसके खुलने के बाद सभी कॉमर्शियल वाहनों की फिटनेस नोएडा एआरटीओ कार्यालय से न होकर ग्रेटर नोएडा स्थित एटीएस में होगी।
विज्ञापन

डीएल व्यवस्था की तरह इस व्यवस्था में भी लोगों के साथ गलत न हो इसके लिए एसओपी पहले ही जारी करने की कवायद की जा रही है। सभी चीजें पहले ही तय की जा रही हैं, ताकि किसी को परेशानी का सामना करना न पड़े। दावा है अगले माह तक इस सेंटर का संचालन शुरू हो जाएगा। बता दें कि जिले में 1.10 लाख कॉमर्शियल वाहन हैं। अभी वाहन की फिटनेस कराने के लिए वाहन मालिकों को एआरटीओ कार्यालय आना पड़ता है। इनके बनने के बाद उन्हें एआरटीओ कार्यालय न जाकर एटीएस में जाना होगा। इस सेंटर में सभी प्रकार के वाहनों की फिटनेस होगी। बता दें तीनों एटीएस ग्रेटर नोएडा में खोले जाने हैं। ऐसे में ग्रेटर नोएडावासियों के लिए तो आसानी हो जाएगी, लेकिन नोएडा के लोगों को यहां पहुंचने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें