फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर में घुसकर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर लाखों की चोरी
विज्ञापन

नोएडा। मोरना गांव स्थित एक घर में 10 दिन पहले चोर साफ्ट के रास्ते घर में घुस गए और लाखों की चोरी कर ली। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच कर रही है। मोरना गांव निवासी प्रशांत कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि 16 मार्च की सुबह उठे तब उन्होंने देखा कि बाथरूम के नल से पानी बाहर आ रहा था। जैसे ही वह नल बंद करने के लिए अपने घर की पहली मंजिल पर पहुंचे तो कमरे में रखी अलमारी खुली हुई थी। सारा सामान बाहर बिखरा पड़ा था। तभी उन्होंने छत पर जाकर देखा तो साफ्ट के अंदर एक रस्सी लटकी हुई थी। साफ्ट के पास वाले कमरे की खिड़की खुली हुई थी। दो मोबाइल फोन, एक टैबलेट, दो हाथ की घड़ी, फोन का चार्जर, 10 हजार रुपये गायब थे। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार का कहना है कि चोरों की पहचान की जा रही है। इसके लिए घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें