फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोसाइटी के दो फ्लैटों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर सिग्मा-4 की राॅयल सहकारी आवास समिति लिमिटेड में 7 जुलाई की रात चोरों ने दो फ्लैटों को निशाना बनाया। बीटा-2 कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। फ्लैट नंबर 17-डी निवासी जेके सिंह तेवतिया ने बताया कि देर रात मुख्य दरवाजा तोड़कर चोर फ्लैट घर में घुसे और अलमारी, दराज और बाथरूम का दरवाजा तोड़कर नकदी व कीमती सामान चोरी कर ले गए। इसके बाद 17-सी निवासी राजीव रंजन कुमार के घर को भी निशाना बनाया। सीसीटीवी फुटेज में तीन नकाबपोश हाथों में लोहे की रॉड लिए टावरों की सीढ़ियों पर घूमते और वारदात के बाद जाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि लिखित में शिकायत नहीं मिली है। मामला संज्ञान में आया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें