फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गंग नहर में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। दनकौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को खेरली नहर(गंग नहर) में 35 साल के करीब के अज्ञात युवक का शव उपलाता मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर कब्जे में ले लिया। शव के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिलने की वजह से शव की की पहचान नहीं हो सकी। हालांकि, हाथ पर धार्मिक प्रतीक गुदा हुआ मिला है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दनकौर पुलिस ने आसपास के थानों से संपर्क कर हाल के गुमशुदगी के मामलों का मिलान शुरू कर दिया है। इसके साथ अन्य जनपदों की पुलिस को भी सूचना भेजी जा रही है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें