फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: क्रिकेट मैच के विवाद में 10 दिन बाद चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कंचन में क्रिकेट मैच खेलने के दौरान हुए विवाद और मारपीट में 10 दिन बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव में रहन वाल सुरेश ने पुलिस को बताया कि 3 मार्च को गांव में क्रिकेट का फाइनल मैच था। क्रिकेट मैच के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों से मामूली कहा सुनी हो गई थी इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्ष के लोगों के बीच मामले को शांत कर दिया गया था। उसके बाद गांव नगला कंचन निवासी आकाश, ललित, देवा एवं बंटी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सुरेश के साथ गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने जब गाली देने से रोका तो लाठी-डंडों से उसके ऊपर हमला कर दिया गया। इन चारों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इससे पहले 10 मार्च को पुलिस ने पहले पक्ष की ओर से ऋषि, धनेश, सुरेंद्र, मुकेश, राकेश, भारतपाल, अमित, सुमित, नरेंद्र, नीरज, रमेश आदि समेत 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें