फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चेन स्नेचिंग की घटना से निवासी सहमे, दूसरी सोसाइटी का देख रहे विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ला रेसिडेंशिया सोसाइटी में बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग के प्रयास के बाद से निवासियों को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है। निवासियों का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से सोसाइटी का चयन करने के बाद भी वह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सोसाइटी में घटी घटना के बाद कई निवासी अब दूसरी सोसाइटी में फ्लैट को खोजने लगे हैं।

सोसाइटी में रहने वाले सुमित जलोटा ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को एक बुजुर्ग महिला लिफ्ट से सवार होकर जा रही थी, तभी अचानक हेलमेट पहन कर आए कुछ बदमाशों ने महिला को अकेला देखकर उसकी चेन खींचने का प्रयास किया। इस दौरान महिला के चिल्लाने पर वह डर कर वहां से भाग गए। इस घटना के बाद से सोसाइटी में डर का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अभिषेक कुमार ने बताया कि सोसाइटी का चयन सुरक्षा के मानकों के अनुसार किया था। जब यहां लोग ही सुरक्षित नहीं हैंं,तो रहने का कोई फायदा नहीं है। अंकित ने बताया कि परिसर के सुरक्षा कर्मियों की संख्या कम है। कई बार ऐसा होता है कुछ टावरों में गार्ड मौजूद नहीं होते हैं, यह अधिकतर रात के समय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें