नोएडा। सेक्टर-121 गढ़ी चौखंड़ी में दो किराना दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की घटना सामने आई है। चोर इन दुकानों से नकदी और सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदारों की तरफ से फेज-3 थाने में शिकायत दी है। मिली जानकारी के मुताबिक गढ़ी चौखंडी में प्रमोद और जोगेंद्र किराना की अलग-अलग दुकान करते हैं। दोनों शुक्रवार रात को दुकान बंद कर गए थे। शनिवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो दोनों दुकानों के शटर टूटे पड़े थे। जोगेंद्र के मुताबिक चोर दुकान से बीस हजार रुपये से ज्यादा की नकदी, दस हजार से ज्यादा की सिगरेट व चाकलेट आदि सामान पर हाथ साफ कर गए, जबकि प्रमोद की दुकान से भी चोरों ने काफी सामान चोरी किया है। थाना प्रभारी ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।