ग्रेटर नोएडा में तुगलपुर गांव में रविवार दोपहर निर्माणाधीन मकान की ऊपरी मंजिल से ईंट नीचे गिरने से दो मासूम भाई-बहन घायल हो गए। घायल बच्चों का उपचार कैलाश अस्पताल में चल रहा है।
ग्रेटर नोएडा में तुगलपुर गांव में रविवार दोपहर निर्माणाधीन मकान की ऊपरी मंजिल से ईंट नीचे गिरने से दो मासूम भाई-बहन घायल हो गए। घायल बच्चों का उपचार कैलाश अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार तुगलपुर गांव में फहीम अपने परिवार के साथ किराये पर रहता है। उसके घर के बगल में एक व्यक्ति नए मकान का निर्माण करा रहा है। पहली मंजिल का लेंटर पड़ने के बाद रविवार को दूसरी मंजिल पर काम चल रहा था।
विज्ञापन
दोपहर करीब दो बजे कामगार ईंटें ऊपर चढ़ा रहा था। इसी दौरान उसने ईंटें सिर पर उठाकर ऊपरी मंजिल पर फेंकीं। अचानक एक ईंट हाथ से छूटकर नीचे आ गिरी। उसी वक्त नीचे से गुजर रहे फहीम का बेटा अहाद और बेटी आयत इसकी चपेट में आ गए। ईंट बेटे के सिर और बेटी के पैर पर आ गिरी। हादसे में दोनों मासूम लहूलुहान हो गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की स्थिति अभी सामान्य है। पीड़ित परिवार ने घटना को लेकर नॉलेज पार्क कोतवाली में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।