फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक घर में डेढ़ महीने में दो बार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक घर में डेढ़ महीने में दो बार चोरी
विज्ञापन

-भंगेल स्थित गोयल कॉलोनी की घटना, संदेह इमारत में रहने वाले दूसरे किराएदार पर

माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। भंगेल गांव की गोयल कॉलोनी के एक घर से डेढ़ महीने में दो बार चोरी की घटना सामने आई है। पहले जुलाई अब 11 सितंबर को चोरी की वारदात हुई है। पीड़ित के मुताबिक उसके घर से गहने और नकदी चोरी हुई है। चोरी का संदेह उसी इमारत में रहने वाले एक दूसरे किरायेदार पर है। शिकायत पर फेज-2 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कासगंज के सिढ़पुरा गांव के रहने वाले आसिफ नोएडा के गेझा गांव स्थित गोयल काॅलोनी में किराये पर रहते हैं। आसिफ एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। उनके घर में 16 जुलाई को गहने व नकदी चोरी हुई थी। अब 11 सितंबर को दोबारा चोरी हो गई। चोर चांदी की पाजेब, ब्रेसलेट व दो हज़ार रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ित को शक है कि भूतल तल ओर रहने वाले विनोद ने चोरी की है। थाना प्रभारी विध्यांचल तिवारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें