दिवाली की रात चोरों ने आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (एआईएमटी) के स्टाफ क्वार्टर में आधा दर्जन फ्लैटों के ताले तोड़कर चोरी की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दिवाली की रात चोरों ने ग्रेटर नोएडा स्थित आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (एआईएमटी) के स्टाफ क्वार्टर को निशाना बनाया। चोरों ने एक साथ करीब आधा दर्जन फ्लैटों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दिवाली की छुट्टियों के चलते इन फ्लैटों में रहने वाले सभी परिवार अपने-अपने गृह जनपद गए हुए थे। ऐसे में क्वार्टर खाली होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। मामले में थाना बीटा-2 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, स्टाफ क्वार्टर में चोरी की सूचना मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वारदात के शीघ्र खुलासे के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस की टीमें अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। इसके साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।