फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निर्माणाधीन मकान में चोरी, दी तहरीर

Sat, 11 Oct 2025 07:33 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-18 स्थित निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई। शनिवार को मकान पर पहुंचने के बाद पीड़ित को चोरी का पता चला। सिकंदराबाद निवासी पन्नालाल ने बताया निर्माणाधीन स्थिति में होने के कारण वहां कोई रहता नहीं है। शनिवार की सुबह जब काम कराने के लिए पन्नालाल मकान पर पहुंचे तो अंदर की ग्रिल कटी हुई मिली और बिजली वायरिंग, मोटर इत्यादि का सामान गायब था। यमुना गौड़ सिटी चौकी प्रभारी आशीष यादव ने बताया जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें