दनकौर(संवाद)। ग्रामीण डाक शाखा प्रमुख के बैग से दस्तावेज व 10 हजार रुपये की चोरी हो गई। पीड़ित महिला अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित अंजुम देवटा मंडी श्यामनगर में किराये के मकान में रहती हैं। उन्होंने बताया कि दो अप्रैल को उनका बैग कमरे में रखा था, जो चोरी हो गया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।