दनकौर (संवाद)। करप्शन फ्री इंडिया संगठन की ओर से रीलखा निवासी विकास कसाना को इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट पद पर चयनित होने पर सम्मानित किया गया। एसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से चयनित होने पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने उनकी उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। सोमवार को कैंप कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में संगठन के प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर ने विकास कसाना को पगड़ी बांधकर, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान राकेश नागर, हरेंद्र कसाना, संकेत कसाना, जितेंद्र भाटी, गजराज सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।