दादरी(संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के सेक्टर ज्यू-1 के दो मकानों के ताले तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी कर ली गई। इसकी सूचना डायल 112 व पुलिस को दी गई है। पीड़ित मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तीन मई की शाम को मकान में ताला लगाकर रिश्तेदार के पा गए थे। अगले दिन लौटने पर ताला टूटा मिला। जांच करने पर पता चला कि घर में रखे 50 हजार रुपये, जेवरात, पांच घड़ियां, सीसीटीवी कैमरे का बॉक्स एवं पांच लाख रुपए से अधिक का सामान गायब है। उनके पड़ोसी राजेश झा, जो बिहार गए हैं के मकान का भी ताला तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल आदि की चोरी कर ली गई। दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।