ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सिटी हॉक्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के क्रिकेट मैदान पर चल रहे कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग सीजन-2 के सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले में क्रिक हीट ने बाली ब्लास्टर्स को आठ रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। क्रिक हीट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी-20 मुकाबले में नौ विकेट पर 158 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाली ब्लास्टर्स की टीम दस विकेट पर 150 रन ही बना सकी। कौशिक मित्रा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।