यमुनानगर। खेड़ी लक्खा सिंह पुलिस की टीम ने चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। उससे चोरी की दो वारदात का खुलासा हुआ। साथ ही उससे चोरी का सामान बरामद हो गया। आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया। चौकी प्रभारी आनंद ने बताया कि नौ नवंबर को गांव इस्माइलपुर निवासी नविंद्र सिंह ने तहरीर दी थी कि उनके गांव के गुरुद्वारे में गुल्लक चोरी कर लिया गया। इस तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें पुलिस टीम ने जांच कर गांव टोपरा कला निवासी अकरम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अकरम ने यह वारदात कबूल ली। साथ ही बताया कि 19 नवंबर को उसने अपने ही गांव की दुकान से इनवर्टर बैटरी चोरी किया था। संवाद