फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रंगमंच बना अभिभावक और बच्चों के बीच संवाद का पुल

सार

नोएडा के उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट में छात्रों ने कॅरिअर विकल्पों पर माता-पिता और बच्चों के बीच तनाव को नाटक के जरिए प्रस्तुत किया। मंचन ने अभिभावकों को गहराई से प्रभावित किया और बच्चों के सपनों की अहमियत को रेखांकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाटक के जरिए कॅरिअर को लेकर माता-पिता और उनके बच्चों के बीच होने वाली तकरार को दर्शाया गया
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट में विद्यार्थियों ने नाटक मंचन के जरिए कॅरिअर को लेकर माता-पिता और उनके बच्चों के बीच होने वाली तकरार को दर्शाया गया। मंच पर केवल मनोरंजन नहीं बल्कि एक गहरा संदेश भी दिया गया।
विज्ञापन


मंचन की शुरुआत यूपीआईडी के प्राचार्य कुमार संभव ने की। ड्रीम्स क्लैश विद एक्शपेक्टेशन्स का उद्देश्य था कि विद्यार्थियों और अभिभावकों को यह समझाना था कि जरूरी नहीं कि हर विद्यार्थी अपने माता-पिता के दिखाए कॅरिअर विकल्व को चुने। जरूरी यह है कि बच्चा जो करना चाहता है, जिसमें उसकी रुचि है उस दिशा में आगे बढ़े। अपने सपनों की उड़ान भरें। नाटक बच्चों के सपने और माता-पिता के बीच की अदृश्य खाई को दिखाने का माध्यम था। इस मंचन में मुख्य किरदार मीना है, जो कि डिजाइनिंग में कॅरिअर बनाना चाहता है। माता-पिता चाहते हैं कि वह इंजीनियर बने और पड़ोसी के बेटे की तरह लाखों रुपये का पैकेज पाए। विद्यार्थियों और पैरेंट्स के बीच का यह तकरार कई बार बच्चों की जान तक ले लेती है। नोएडा और आसपास से आए अभिभावकों ने नाटक को बेहद प्रभावशाली बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें