नोएडा। सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो की टक्कर से घायल हुए युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में शनिवार को कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बरेली के छितौनिया गांव के रहने वाले रचित सिंह ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके भाई लक्ष्यवीर सिंह अपने दोस्तों के साथ नोएडा आए थे। 24 सितंबर को लक्ष्यवीर दोस्तों प्रांजल व दीपक के साथ बाइक से सेक्टर-50 से सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन की ओर आ रहे थे। मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचते ही ऑटो से बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में लक्ष्यवीर के सिर चोट लगी थी। प्रांजल का कूल्हा टूट गया। उनका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था। कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।