हथीन। उटावड़ थाना क्षेत्र के गांव भीमसीका में 30 वर्षीय युवक ने रविवार देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक की पहचान भीमसीका निवासी विनोद के रूप में हुई हैं। सूचना मिलने पर उटावड़ थाने से जांच अधिकारी महेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने फंदे से लटके शव नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया। मृतक के भाई मुकेश ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि विनोद पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी के चलते उसने झोपड़ी में तौलिया से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिवारजनों ने इस मामले में किसी पर कोई संदेह व्यक्त नहीं किया है। संवाद